शिवहर: समोद हत्याकांड पर प्रशांत किशोर ने जताया दुख, परिजनों से की मुलाकात

परिजनों से मुलाकात करते प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिवहर के बखार चंडिहा गांव पहुंचकर समोद साह हत्याकांड पर दुख जताया और परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. पढ़ें पूरी खबर…
शिवहर के पुरनहिया से मदन कुमार सिंह की रिपोर्ट
Sheohar News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को एक सप्ताह पूर्व हुई समोद साह की हत्या पर उनके पैतृक गांव बखार चंडिहा पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
मृतक के पिता उपेंद्र साह से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस जघन्य घटना पर गहरी नाराजगी जताई.
बोले- परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं
परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़े हैं.
इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और पारिवारिक सदस्यों से घटना कब, कैसे हुई तथा इसके पीछे की पृष्ठभूमि के बारे में बातचीत की.
फरार अपराधियों की भी ली जानकारी
उन्होंने गिरफ्तार और अब तक फरार अपराधियों के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही मृतक के बड़े पुत्र पुष्पक भारती से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और हालचाल जाना.
प्रशांत किशोर ने हत्या की घटना को बेहद निंदनीय और जघन्य अपराध बताया.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
मौके पर जयराम सिंह, कुश द्विवेदी, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार, नीरज कुमार, हरिओम कुमार और चंदन द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










