शिवहर पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी का खुलासा, दहेज हत्या और गांजा मामले में 8 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शिवहर पुलिस ने अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चोरी का खुलासा, दहेज हत्या मामले के आरोपी और 3.4 किलो गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर शामिल हैं.

विज्ञापन

Sheohar News: जिले में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ शिवहर पुलिस ने एक साथ तीन बड़ी कार्रवाइयां की हैं. पुलिस ने चोरी के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया. वहीं दहेज हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित पकड़े गए. इसके अलावा जाफरपुर में छापेमारी कर 3.4 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Piprahi News: 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

फतेहपुर थाना क्षेत्र में 17 अगस्त की रात घर से लैपटॉप, दुकान की चाबी, सिम कार्ड, 60 हजार रुपये नकद और ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर चोरी होने की शिकायत मिली थी.

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने एफएसएल और डीआईयू की टीम के सहयोग से घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए. इसके आधार पर मिंटू कुमार उर्फ गोल्ड कुमार और मनु कुमार को गिरफ्तार किया गया.

चोरी का सामान और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपितों के पास से लैपटॉप, ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर, चाबी का गुच्छा, दो सिम कार्ड, 40,900 रुपये नकद, काले रंग का बैग और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

पुलिस ने दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है.

दहेज हत्या मामले में तीन नामजद गिरफ्तार

पिपराही थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मृतका के पिता के आवेदन पर सात नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने एफएसएल और डीआईयू की मदद से साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बशहिया शेख निवासी यार मोहम्मद, नेक मोहम्मद और खतीजा खातून के रूप में हुई है.

जाफरपुर में 3.4 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

शिवहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाफरपुर स्थित एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान 3.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है.

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और 1,827 रुपये नकद भी बरामद किए. मामले में मनतार देवी, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: मेस में रोटी को लेकर हुआ विवाद, अचानक गर्म तेल से झुलसीं 3 छात्राएं, जानें पूरा मामला


विज्ञापन
Md.Maksud Alam

लेखक के बारे में

By Md.Maksud Alam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन