शिवहर में सजेगा खेलों का मंच! 'मशाल-2026' कार्यक्रम का शुभारंभ, स्कूली बच्चों के बैटरी टेस्ट की रूपरेखा तैयार

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल संभाग प्रभारी श्रीनारायण सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर जिले में 'मशाल-2026' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हो गया है. इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना है. कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण और बैटरी टेस्ट की रूपरेखा तैयार की गई है.

विज्ञापन

शिवहर: जिले के स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत महत्वाकांक्षी ‘मशाल-2026’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दुर्गा प्रसाद यादव, सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एवं जिला व्यवसायिक शिक्षा समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें सही मंच प्रदान करना है.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों ने 20 जिला प्रशिक्षुओं को दी ट्रेनिंग

उद्घाटन सत्र के उपरांत राज्य स्तरीय मशाल प्रशिक्षक कृष्ण चंद्र, रंजीत कुमार, गोपाल प्रकाश, शंभु कुमार सिंह और सुधांशु शेखर द्वारा जिले से चयनित 20 मशाल प्रशिक्षुओं को गहन प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रोजेक्टर और आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए खेल नियमावली, शारीरिक दक्षता मापदंड और आयोजन प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया.

खेल शिक्षकों की सूची और विद्यार्थियों के बैटरी टेस्ट पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि ‘मशाल-2026’ के तहत विद्यालय स्तर पर नामित खेल शिक्षकों की सूची अविलंब तैयार की जाए. इसके साथ ही विद्यालय, संकुल (क्लस्टर) तथा प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाली मशाल खेल प्रतियोगिताओं की समयबद्ध रूपरेखा तय करने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रशिक्षकों ने बताया कि खेल प्रतिभाओं के सही आकलन के लिए सभी छात्र-छात्राओं का वैज्ञानिक तरीके से ‘बैटरी टेस्ट’ कराया जाएगा, ताकि उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार उन्हें उपयुक्त खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी व शिक्षक रहे मौजूद

इस प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान संभाग प्रभारी श्रीनारायण सिंह, मीडिया प्रभारी के.के. वर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, जीव विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई कर्मी, शारीरिक शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मशाल-2026 अभियान से जिले के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के होनहार खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन