राजकीय डिग्री कॉलेज में 5वें सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन आयोजित

Updated:
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के 5वें सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के बीच इंटर्नशिप ओरिएंटेशन का आयोजन

डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ अजय कुमार एवं अन्य

शिवहर राजकीय डिग्री कॉलेज में सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 20 इंटर्नशिप कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट से चुन सकते हैं।

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

छात्रों को दिए गए कंसेंट लेटर

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए कंसेंट लेटर उपलब्ध कराए गए. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत इंटर्नशिप की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बिहार में वर्ष 2023 से सीबीसीएस पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिसके तहत 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है.

20 इंटर्नशिप कोर्स उपलब्ध

प्राचार्य ने बताया कि लोक भवन सचिवालय, बिहार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए 20 इंटर्नशिप कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं.

छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. एक्सेप्टेंस रिपोर्ट डाउनलोड करने के बाद निर्धारित लिंक से अपनी पसंद का इंटर्नशिप कोर्स चुनना होगा, जिसके बाद हाइब्रिड मोड में इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में इंटर्नशिप नोडल पदाधिकारी डॉ. भूषण कुमार, डॉ. संजीव कुमार मंडल, डॉ. नागेंद्र कुमार राम, प्रदीप कुमार राम, डॉ. अजय कुमार शरण, डॉ. रंजीत कुमार वर्मा, डॉ. दिग्विजय दिवाकर, डॉ. दिग्विजय बिहारी, डॉ. उदय नारायण झा, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. रंजना कुमारी सिंह, डॉ. प्रज्ञा कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के आर्ट्स, साइंस, मानविकी और कॉमर्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Manish Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Manish Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन