शिवहर में बिहार पुलिस की साइबर प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

बिहार पुलिस की प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर में बिहार पुलिस द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. इस दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलों का अवलोकन किया गया. मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए.
Sheohar News: बेलवा बागमती नदी डैम पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बिहार पुलिस द्वारा लगाई गई साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रदर्शनी में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलें प्रदर्शित की गईं.
कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष जोर दिया गया.
साइबर सुरक्षा और जनहित योजनाओं की दी गई जानकारी
प्रदर्शनी में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, विभिन्न साइबर पोर्टलों के उपयोग और साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई.
इसके साथ ही बिहार पुलिस की जनहितकारी पहल पुलिस दीदी, अभय ब्रिगेड और अन्य नवाचारों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.
मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और आम लोगों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया.
मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी दिए दिशा-निर्देश
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने विभिन्न साइबर पोर्टलों के जनहित में प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर हेल्पडेस्क और महिला हेल्पडेस्क के सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया.
साइबर अपराध रोकने के लिए प्रतिबद्ध है शिवहर पुलिस
शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवहर पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है.
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के मंत्री, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










