BPSC Result 2026: शिवहर जेएनवी के पूर्व छात्र संजीत कुमार ने हासिल की 70वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

70वीं रैंक हासिल करने वाले शिवहर के संजीत कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संजीत कुमार ने 70वीं BPSC परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से नवोदय परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

BPSC Result 2026: शिवहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर के पूर्व छात्र संजीत कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से नवोदय विद्यालय परिवार समेत पूरे शिवहर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के मेधावी छात्र रहे हैं संजीत

संजीत कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर के वर्ष 2011-16 बैच के छात्र रहे हैं. विद्यालय में अध्ययन के दौरान ही उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत से शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया था.

बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझते हुए मुजफ्फरपुर के प्रत्यूष बने SDM

जिले के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

संजीत की सफलता को जिले के युवा प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं. शिक्षकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे.

उनकी सफलता के बाद विद्यालय और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

प्राचार्य बोले- नवोदय के मिशन की जीत

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने संजीत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शिवहर जिले का नाम रोशन किया है.

उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है और संजीत की सफलता इसी उद्देश्य की बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें: सुशांक झा बने राजस्व अधिकारी, पहले प्रयास की असफलता को बनाया सफलता की सीढ़ी

पूर्वी चंपारण के पैतृक गांव में भी जश्न

संजीत की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव पूर्वी चंपारण जिले के बिजधारी पश्चिमी सुंदरपुर में भी खुशी का माहौल है. परिजन, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीत की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी.

लगातार सफलता की नई मिसाल गढ़ रहे नवोदय के छात्र

शिक्षकों का मानना है कि नवोदय विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र प्रशासनिक सेवा, शिक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं. संजीत कुमार की उपलब्धि इसी कड़ी की एक और बड़ी मिसाल है.

यह भी पढ़ें: रेलवे प्वाइंटमैन की नौकरी करते-करते सेल्फ स्टडी के बल पर डीएसपी बन गए राजू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन