कुशल राजनीतिज्ञ हैं कवि हृदय अटल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2016 6:35 AM

विज्ञापन

सुशासन दिवस. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मना शिवहर : जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया. इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के रूप में अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. जन्म समारोह सुशासन दिवस के रूप […]

विज्ञापन

सुशासन दिवस. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मना

शिवहर : जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया. इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के रूप में अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. जन्म समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक व कवि हृदय व्यक्ति हैं. प्रधानमंत्री के रूप में 24 पार्टियों को एक साथ जोड़कर पूरे पांच वर्षों तक उन्होंने गैर कांग्रेसी सरकार को चलाया. जो अपने आप में मिसाल है. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया.
अंतोदय योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, स्वार्णिम चतुर्भुज योजना को लागू किया. वहीं परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया. पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती समारोह सुशासन दिवस के रूप में बसहिया शेख पंचायत में पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामनाथ सिंह, शशिरंजन पांडेय, विजय साह,
सुरेश चंद्र भारती, राजीव पांडेय, भोला साह समेत कई मौजूद थे.इधर डुमरी कटसरी प्रतिनिधि के अनुसार नयागांव बाजार पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू की अध्यक्षता में जन्म दिवस समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. जिसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्य काल में चलायी गयी योजनाओं की जानकारी दी.
मौके पर शिव शंकर गुप्ता, सत्य नारायण सिंह,मनिन्द्र कुमार सिंह, सुधिर कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद गुप्ता,वार्ड संघ के अध्यक्ष पिन्टू कुमार, दिग्विजय सिंह, मदन राम, पंकज कुमार सिंह,उदय शंकर सिंह, उज्जवल सिंह,श्याम नंदन झा, रविंद्र राम, विनय कुमार सिंह,नवीन कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार झा,इधर नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष
जयप्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता में अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस समारोह मनाया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, रामकृपाल शर्मा, अनिल सिंह समेत कई मौजूद थे.वही मिरजापुर धोबाहीं में मंडल अध्यक्ष डॉ रामबहादूर गुप्ता के अध्यक्षता में जन्म दिवस समारोह मनाया गया. वहीं तरियानी प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण ने की मौके पर जिला मिडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन