स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का निर्देश

Updated at : 23 Dec 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का निर्देश

बैठक में मौजूद चिकित्सा प्रभारी व कर्मी व मौजूद सिविल सर्जन व अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता.फोटोÀ प्रभात खबर स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने बैठक की विभाग की स्थिति पर जताया असंतोष शिवहर : सरकार के स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने […]

विज्ञापन

बैठक में मौजूद चिकित्सा प्रभारी व कर्मी व मौजूद सिविल सर्जन व अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता.फोटोÀ प्रभात खबर

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने बैठक की
विभाग की स्थिति पर जताया असंतोष
शिवहर : सरकार के स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में जिला के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गयी.
बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर ने की. स्वास्थ्य उपनिदेशक ने जिला में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति को संतोषजनक नहीं माना. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के आवश्यकता पर बल दिया. स्वास्थ्य पर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने दवाओं की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए
इसकी उपलब्धता हर कीमत पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए डॉक्टर गुप्ता ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम मद् से दवा क्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके तहत प्रति व्यक्ति 350 रुपये दवा मद् में खर्च करने का प्रावधान है.बैठक में अपर निदेशक ने पोषण पुर्नवास केंद्र की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित सीबीसी स्टेंडर्ड कर्मी को फटकार लगायी. कहा कि वे एवं संबंधित एनजीओ दायित्व के निर्वहन में कोताही बरत रहे है.
बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुये उसमें सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. बैठक में तरियानी पीएचसी की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की गयी. बताया गया कि आशा का प्रोत्साहन राशि व कर्मी का भुगतान लंबित है.
मालूम हो कि डीएम द्वारा पूर्व में लंबित भुगतान को शीघ्र करने का निर्देश दिया गया. किंतु प्रभारी व प्रबंधक कुंभकर्णी निद्रा में सोये है. ऐसे में शीघ्र स्वास्थ्य सेवा में सुधार पर कर्मी का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया तो उन पर कार्रवाई तय है.
स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने शिवहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में डब्लू एलएल टेलीफोन सुविधा नहीं व्यवस्थित करने पर नाराजगी प्रकट की है . डॉक्टर गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की हर पहलुओं पर समीक्षा करते हुए सभी चिकित्सकों को अपने अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद रहने को कहा. बैठक में एसीएमओ डॉक्टर मीना शर्मा, डॉक्टर जुगुल किशोर प्रसाद, डीपीएम पंकज कुमार समेत पीएचसी प्रभारी व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन