लक्ष्य से भटक रहा कमरौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

शिवहर : जिले का विमला वर्मा मेमोरियल अस्पताल सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरौली लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है. आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के लिए 31 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. जबकि तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के सचिव दीपक कुमार […]
शिवहर : जिले का विमला वर्मा मेमोरियल अस्पताल सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरौली लक्ष्य से भटकत�� नजर आ रहा है. आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के लिए 31 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. जबकि तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के सचिव दीपक कुमार ने इसके निर्माण के लिए करीब आठ कट्ठा जमीन उपलब्ध करायी थी. तब इसके आस पास के लोगों के मन में आशा जगी थी.
कि यह स्वास्थ्य केंद्र लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में साकारात्मक भूमिका निभायेगा. किंतु गुरुवार को ग्यारह बजे जब प्रभात खबर की टीम इस अस्पताल में पहुंची. तो अस्पताल में एएनएम कुमारी संजू सिंहा व विभा कुमारी मौजूद थी. अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. एएनएम द्वारा बताया गया कि गुरुवार को डॉ उदय शंकर की डियूटी रहती है. किंतु वे बैंक के किसी काम में लगे है. तुरंत पहुंचने वाले हैं.
इधर पैर की दर्द से कराहती परसौनी वैज मझउआ टोला के मरीज कुसमी देवी, टीबी के मरीज रामदेव व लकवा से पीडि़त अपनी पत्नी के बारे में चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए झगड़ू पंडि़त अस्पताल परिसर में चिकित्सक के इंतजार में नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










