सजायाफ्ता कैदी की अर्जित राशि से डकैती के चार पीड़ितों को मिला चेक

Updated at : 06 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
सजायाफ्ता कैदी की अर्जित राशि से डकैती के चार पीड़ितों को मिला चेक

शिवहर : प्रभारी जेल अधीक्षक डॉ अनिल कुमार दास व एसडीओ लालबाबू सिंह ने चार डकैती पीडितों के बीच सजायाप्ता डकैत रामप्रवेश सहनी से अर्जित राशि में से 33 प्रतिशत राशि को चेक द्वारा वितरित किया. अपराध कल्याण समिति के ओर से निर्गत चेक राशि 914 रुपये प्रति पीडि़त दिये गये. अनुमंडल पदाधिकारी लालबाबू सिंह […]

विज्ञापन

शिवहर : प्रभारी जेल अधीक्षक डॉ अनिल कुमार दास व एसडीओ लालबाबू सिंह ने चार डकैती पीडितों के बीच सजायाप्ता डकैत रामप्रवेश सहनी से अर्जित राशि में से 33 प्रतिशत राशि को चेक द्वारा वितरित किया. अपराध कल्याण समिति के ओर से निर्गत चेक राशि 914 रुपये प्रति पीडि़त दिये गये.

अनुमंडल पदाधिकारी लालबाबू सिंह एवं जेल अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार दास ने बताया कि 15 जुलाई 2011 को पिपराही थाना के मीनापुर बलहा में चार घरों में डकैती किया गया था.
जिसमें आरोपी तरियानी थाना के हनुमान नगर के रामप्रवेश. सहनी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी. सजायाफ्ता रामप्रवेश सहनी के शिवहर मंडलकारा में अर्जित की गई राशि से 33 प्रतिशत राशि को चारों पीडि़त परिवारों के बीच चेक के द्वारा वितरित किया गया है.मीनापुर बलहा निवासी राम नारायण महतो, राम नरेश महत,ो नवल सहनी, तथा रामरतन दास को चेक दिया गया.जेल अधीक्षक ने बताया इस तरह का सजायाफ्ता कैदी के पारिश्रिमक से अर्जित राशि से पहली बार डकैती पीडि़तों को राशि दी गयी है.
चेक देते प्रभारी जेल अधीक्षक व एसडीओ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन