महादलितों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा चश्मा

Updated at : 18 Nov 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
महादलितों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा चश्मा

डुमरा : सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलितों को चश्मा प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके आलोक में पीएचसी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के महादलित बस्तियों में दो-दो कैम्प का आयोजन कर महादलितों का स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र की जांच करनी है. इसके लिए संचारी रोग निदेशक बिहार स्वास्थ्य सेवाएं […]

विज्ञापन

डुमरा : सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलितों को चश्मा प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके आलोक में पीएचसी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के महादलित बस्तियों में दो-दो कैम्प का आयोजन कर महादलितों का स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र की जांच करनी है. इसके लिए संचारी रोग निदेशक बिहार स्वास्थ्य सेवाएं बिहार द्वारा पत्रांक 123 के तहत 16 सितंबर 2016 को सभी डीएम को पत्र भेज कर कैम्प के आयोजन का आदेश दिया था.

इसके तहत 18 नवंबर व 9 दिसंबर को मेजरगंज रेफरल अस्पताल में कैम्प का आयोजन किया जाएगा. 19 नवंबर व 10 दिसंबर को नानपुर में, 21 नवंबर व 12 दिसंबर को परिहार व 22 नवंबर तथा 14 दिसंबर को परसौनी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा. बैरगनिया, डुमरा, बाजपट्टी, बथनाहा, बेलसंड बोखड़ा व चोरौत में पहले चरण के कैम्प का आयोजन हो चूका है. जबकि दूसरे चरण में बैरगनिया में 1 दिसंबर को, बाजपट्टी में 2 दिसंबर को, बथनाहा में 3 दिसंबर को, बोखड़ा में 5 दिसंबर को, चोरौत में 6 दिसंबर को व डुमरा में 8 दिसंबर को कैम्प लगेगा. जिसमें आंख की जांच के बाद चश्मा के लिए चिन्हित किया जाएगा. चिन्हित लोगों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को चश्मा प्रदान किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन