खेमयू सम्मेलन में दूसरे दिन प्रस्ताव पर चर्चा

Updated at : 23 Oct 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
खेमयू सम्मेलन में दूसरे दिन प्रस्ताव पर चर्चा

चोरौत : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में चल रहे खेमयू के तीन दिवसीय 14 वीं राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को खेमयू के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह द्वारा पेश किये गये प्रस्ताव पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे . वक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा व राशन कार्ड में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने, मनरेगा […]

विज्ञापन

चोरौत : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में चल रहे खेमयू के तीन दिवसीय 14 वीं राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को खेमयू के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह द्वारा पेश किये गये प्रस्ताव पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे .

वक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा व राशन कार्ड में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने, मनरेगा में सरकार द्वारा की गयी कटौती को बंद करने, सभी मजदूरों को कम से कम 15 हजार मासिक मजदूरी दिलाने, सभी तरह की पेंशन गरीब असहाय विधवा के साथ ही खेत मजदूर व किसानों को पांच हजार मासिक पेंशन दिलाने सहित गरीब मजदूर के अन्य कल्याणकारी योजना को सरकार से मजबूती के साथ क्रियान्वित कराने का चट्टानी एकता के साथ संकल्पित होने का निर्णय लिया.
दूसरे दिन की रात में भूमि सुधार पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया . मौके पर अध्यक्ष मंडल के सदस्य रामनरेश पांडेय, नवल किशोर राउत, प्रो देव नारायण पासवान, सीताराम मांझी व बबीता देवी के साथ ही 37 जिलों से आये लगभग पांच सौ प्रतिनिधि उपस्थित थे.
पुपरी>> ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल अचानक बिमार: अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में विधि-व्यवस्था के लिए तैनात महिला कांस्टेबल संजू देवी अचानक बीमार हो गयी. उन्हें अविलंब पीएचसी में भरती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताया जा रहा है.
याद किये गये डॉ श्रीकृष्ण सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन