घरों व सरेह में पसरा बाढ़ का पानी

Updated at : 22 Sep 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
घरों व सरेह में पसरा बाढ़ का पानी

सोनबरसा : नेपाल में जारी वर्षा के कारण अधवारा समूह की झीम, सिंगियाही व बांके के अलावा लखनदेई नदी के पानी में उफान आ गया है. पानी के चलते प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ आ गया है. सोनबरसा-मुजौलिया पथ में लालबंदी के समीप करीब दो फिट पानी बह रहा है. जहदी गांव में कई […]

विज्ञापन

सोनबरसा : नेपाल में जारी वर्षा के कारण अधवारा समूह की झीम, सिंगियाही व बांके के अलावा लखनदेई नदी के पानी में उफान आ गया है. पानी के चलते प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ आ गया है. सोनबरसा-मुजौलिया पथ में लालबंदी के समीप करीब दो फिट पानी बह रहा है.

जहदी गांव में कई घरों में पानी चला गया है. दलकावा व पकड़िया गांव के सरेह में पानी फैल गया है. बाढ़ के पानी से सोनबरसा गांव का पटेलनगर भी नहीं बचा है.
वहां के भी कई घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है. खाप-खोपराहा पंचायत के भारसर, कन्हौली, मुहचट्टी व मड़पा आदि गांव में भी सड़क व सरेह तक बाढ़ का पानी फैल गया है. सीओ एसके दत्त ने बताया कि अचानक पानी बढ़ गया है. स्थिति नियंत्रण में है. पानी से होने वाली संभावित क्षति पर पैनी नजर रखी जा रही है. हर स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन तैयार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन