पदाधिकारी व प्राधिकार का प्रतिनियोजन नहीं होगा स्वीकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 5:49 AM
शिवहर : डीएम राजकुमार ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व शिक्षा विभाग के सचिव से विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मिले निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है. पत्र में निर्देश के आलोक में कहा गया है कि किसी भी पदाधिकारी व […]
शिवहर : डीएम राजकुमार ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व शिक्षा विभाग के सचिव से विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मिले निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है. पत्र में निर्देश के आलोक में कहा गया है कि किसी भी पदाधिकारी व नियोजन प्राधिकार द्वारा कोई भी प्रतिनियोजन स्वीकार नहीं किया जायेगा.
वही पूर्व में की गयी प्रतिनियोजन को रद्द कर दिया जाय. डीईओ, बीईओ को नियमित विद्यालय के निरीक्षण कर प्रतिवेदन डीएम कार्यालय में सुपूर्द करने का निर्देश दिया गया है. वही किसी भी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बिना किसी उचित सूचना के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक पर निलंबन की कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. विद्यालय की स्वच्छता व शौचालय को कार्यरत रखने की जिम्मेवारी प्राचार्य की सुनिश्चित की गयी है.इसमें कोताही बरतने पर कारवाई का निर्देश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










