शिवहर में बारिश से जहां-तहां जलजमाव

शिवहर : बुधवार को अहले सुबह मौसम का मिजाज बदलते ही हल्की ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से शहर की सूरत बदल गयी. आसमान में बादलों की आवाजाही और सूर्य की लुका छिपी से लोगों को परेशानी हुई. पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस दौरान सुबह करीब 8:45 बजे गरजते हुए बादलों से […]
शिवहर : बुधवार को अहले सुबह मौसम का मिजाज बदलते ही हल्की ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से शहर की सूरत बदल गयी. आसमान में बादलों की आवाजाही और सूर्य की लुका छिपी से लोगों को परेशानी हुई. पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस दौरान सुबह करीब 8:45 बजे गरजते हुए बादलों से पूरा इलाका अंधेरे में तब्दील हो गया.
वहीं सुबह 9:02 बजते ही गरज के साथ बारिश होनी शुरू हो गयी. बाद में सामान्य स्थिति बनी रही. वहीं दोपहर बाद करीब चार बजे से हल्की वर्षा होने लगी. जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. शहर के रजिस्ट्री चौक रोड व जीरोमाइल चोक से मुजफ्फरपुर पथ का सबसे ज्यादा बुरा हाल है.
जीरो माइल चौक से समाहरणालय द्वार तक दो सौ मीटर में जगह जगह कीचड़ से होकर ही आवाजाही करना पड़ रहा है. इधर जगदीश नंदन द्वार रोड पर जलजमाव की समस्या अक्सर बनी रहती है. इस रोड पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण दो पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










