अब कैसी है पद्मभूषण Sharda Sinha की हालत? उनके हेल्थ को लेकर बेटे ने दी ये अहम जानकारी...

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Oct 2024 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
sharda sinha news| Sharda Sinha Chhath Song: Video of Sharda Sinha's new Chhath song 'Dukhwa Mittain Chhathi Maiya' released.

Sharda Sinha: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका 'पद्मभूषण' शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी है. उनका दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत में कुछ सुधार हुआ है.

विज्ञापन

Sharda Sinha: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका ‘पद्मभूषण’ शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी है. उनका दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत में कुछ सुधार हुआ है. उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि रविवार देर शाम थोड़ी देर के लिए मां से आईसीयू में जाकर मिला. पहले की तुलना में उनकी तबीयत में सुधार है.

उनके बेटे अंशुमान ने क्या कहा?

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि मां का इलाज डॉ. राजा प्रमाणिक की स्पेशल केयर यूनिट में चल रहा है. उनकी तबीयत में पहले से सुधार हुआ है लेकिन वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं. अंशुमान ने बताया कि देर शाम मां से आईसीयू में मुलाकात हुई. कुछ देर बातचीत भी हुई. जैसी परसों स्थिति थी वैसी नहीं है. अभी वीकनेस बहुत ज्यादा है लेकिन डॉक्टरों ने कहा है कि धीरे-धीरे सेहत में सुधार हो रहा है.

Also Read: बिहार में फर्जी IPS के बाद अब नकली दरोगा गिरफ्तार, नौकरी का देता था लोभ, लोगों से ऐसे करता था उगाही…

पति के निधन के बाद से खाने-पीने में हो रही समस्या

पति के निधन के बाद से अब शारदा सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं रह रही है. उनको खाने-पीने में समस्या हो रही है, जिसके बाद पहले प्राइवेट हॉस्पिटल और फिर 22 अक्टूबर को एम्स में उनको भर्ती कराया गया था. लेकिन शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा. हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हो रही है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन