बिहार आनेवाली ट्रेनों की बढ़ेगी सुरक्षा, रात की ट्रेनों में तैनात रहेगी आरपीएफ की स्पेशल टीम

Updated at : 25 Sep 2021 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार आनेवाली ट्रेनों की बढ़ेगी सुरक्षा, रात की ट्रेनों में तैनात रहेगी आरपीएफ की स्पेशल टीम

अगले माह से पर्व-त्योहार के शुरू होने को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की ओर से योजना तैयार की गयी है. खासकर रात वाली ट्रेनों में आरपीएफ की खास नजर रहेगी.

विज्ञापन

पटना. अगले माह से पर्व-त्योहार के शुरू होने को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की ओर से योजना तैयार की गयी है. खासकर रात वाली ट्रेनों में आरपीएफ की खास नजर रहेगी.

जानकारों के अनुसार दिल्ली व मुंबई से आनेवाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरपीएफ की तीन टीमें विभिन्न रूटों पर चौकस रहेंगी. अगर जरूरत पड़ी, तो टीमें और बढ़ायी जायेंगी. इसके अलावा आरपीएफ की महिला बटालियन मेरी सहेली भी यात्रियों की सुरक्षा में मुख्य भूमिका निभायेगी.

नवरात्र शुरू होने में दो सप्ताह का समय है. इसके बाद दीपावली और महापर्व छठ होगा. इसमें दूसरे प्रदेशों में रहनेवाले बिहार के लोग बड़ी संख्या में अपने घर वापस आते हैं. इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है.

आनेवाले यात्रियों को नशाखुरानी या जहरखुरानी के सरगना टारगेट करते हैं. इसके अलावा छिनतई की घटनाएं भी होती हैं. इन्हें रोकने के लिए दानापुर रेल मंडल की आरपीएफ की स्पेशल टीम दूसरे जोन के आरपीएफ टीम से संपर्क कर सुरक्षा मुहैया करायेगी. सादे वेश में भी आरपीएफ जवान ट्रेनों में ऐसे गिराेह पर नजर रखेगी.

यात्री बन कर करते हैं सफर

ट्रेनों यात्रियों को निशाना बनानेवाले भी आरक्षण करा कर यात्री बन कर सवार होते हैं. सफर के दौरान यात्रियों से मेलजोल बढ़ा कर बातचीत के क्रम में खाने-पीने वाले सामान में नशा मिला देते हैं.

बेहोश होने पर गिरोह के सदस्य यात्री का सारा सामान और नकदी समेट कर फरार हो जाते हैं. रेलवे के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्य यात्री को बेहोश करने के लिए वैलिकाम एटिवान दवा का इस्तेमाल करते हैं.

दिल्ली रूट में गैंग सक्रिय

आरपीएफ सूत्र की मानें, तो खासकर दिल्ली से पटना रूट में अलीगढ़, कानपुर, मुगलसराय से आगे यात्रियों के साथ घटनाएं होती हैं. दानापुर रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह राठौर ने बताया कि रात वाली ट्रेनों में आरपीएफ की स्पेशल टीम अलग-अलग प्रमुख ट्रेनों में नजर रखेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन