हाजीपुर में एसडीआरएफ जवान को किया अगवा, मारपीट के बाद हाथ-पैर बांध कर फेंका

नगर थाना क्षेत्र के क्लब घाट के समीप एसडीआरएफ कार्यालय में शुक्रवार की रात संतरी ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल को बदमाशों ने अगवा कर लिया. शनिवार की अहले सुबह अपहृत जवान राजेश कुमार कदंब घाट के समीप बेहोशी की हालत में मिले.
हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के क्लब घाट के समीप एसडीआरएफ कार्यालय में शुक्रवार की रात संतरी ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल को बदमाशों ने अगवा कर लिया. शनिवार की अहले सुबह अपहृत जवान राजेश कुमार कदंब घाट के समीप बेहोशी की हालत में मिले.
उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था. शरीर पर मारपीट के जख्म थे. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. नगर थाने में इस घटना को लेकर शनिवार की शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
घायल जवान को लेकर इलाज कराने पहुंचे एसडीआरएफ के कांस्टेबल धर्मेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार रात 9-11 बजे ड्यूटी पर तैनात थे. शनिवार की सुबह धर्मेश कुमार टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान कदंब घाट के समीप पीपल के पेड़ के पास राजेश बेहोशी की हालत में पड़े मिले.
घायल जवान के बेहोशी की हालत में रहने से घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










