ePaper

बिहार के 25 जिलों में खुलेगा स्क्रैपिंग सेंटर, परिवहन विभाग ने बढ़ाई आवेदन करने की तिथि

Updated at : 16 Jun 2023 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 25 जिलों में खुलेगा स्क्रैपिंग सेंटर, परिवहन विभाग ने बढ़ाई आवेदन करने की तिथि

बिहार के 25 जिलों में स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा था, लेकिन परिवहन विभाग ने दोबारा तिथि को बढ़ाते हुए गुरुवार को अधिसूचना जारी की है. जिसके बाद अब आवेदक 11 जुलाई तक आवेदन के लिए प्रक्रिया कर सकते हैं.

विज्ञापन

बिहार की सड़कों पर अब ज्यादा दिनों तक 15 से 20 साल पुरानी गाड़ियां नहीं दिखेंगी. परिवहन विभाग ने राज्य के 25 जिलों में स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा था, लेकिन परिवहन विभाग ने दोबारा तिथि को बढ़ाते हुए गुरुवार को अधिसूचना जारी की है. जिसके बाद अब आवेदक 11 जुलाई तक आवेदन के लिए प्रक्रिया कर सकते हैं.

डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियों हो जायेगी बाहर

स्क्रैप सेंटर शुरू होने के बाद बिहार की सड़कों से लगभग डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियां बाहर हो जायेंगी. परिवहन विभाग के मुताबिक 15 से 20 साल पुरानी गाड़ियां स्रक्रैप पॉलिसी में आयेगी. नियमानुसार व्यवसायिक 15 साल पुरानी और निजी 20 साल पुरानी गाड़ियां स्क्रैप में जायेगी. जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक वाहनों में ट्रक एवं बस, ऑटो, ट्रैक्टर जैसे वाहनों की संख्या 40 हजार से अधिक है.

ऑटोमैटिक सेंटर में होगा गाड़ियों का फिटनेस जांच, 13 जुलाई तक मांगा आवेदन

स्क्रैप पॉलिसी में स्पष्ट किया गया है कि पुरानी गाड़ियों की प्रदूषण जांच ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर पर होगा. इस योजना के तहत परिवहन विभाग ने राज्य भर में ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर खोलने के लिए 13 जुलाई तक आवेदन मांगा है.

जांच के बाद होगा स्क्रैपिंग

विभागीय योजना के अनुसार निबंधित कबाड़ केंद्रों पर गाड़ियों की स्क्रैपिंग कराने से पहले इसकी जांच की जायेगी वास्तव में गाड़ी का मालिक सही है या नहीं. इसके लिए ऑनर बुक, आधार कार्ड से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी मदद ली जायेगी. रिकार्ड की जांच राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साथ ही स्थानीय पुलिस की ओर से चोरी होने वाले वाहनों की रिकाॅर्ड से भी मिलान किया जायेगा. जिन गाड़ियों को कबाड़ केंद्रों में नष्ट किया जायेगा, उसका रिकॉर्ड कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखा जायेगा.

Also Read: बिहार: घर बनाने में आ सकती है परेशानी, इस दिन से बंद हो जाएगा बालू खनन, जानिए वजह
इन जिलों में खुलेगा स्क्रैप सेंटर

भोजपुर, बक्सर, नालंदा, कैमूर, रोहतास, मुजफफरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, अररिया, किशनगंज, छपरा, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और सुपौल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन