बिहार: पूर्णिया में बारातियों से लदी गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 9 जख्मी

Bihar News: पूर्णिया के मरंगा थाना के करीब बायपास पर बारातियों से लदी एक कार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. 5 बारातियों की मौत हुई है जबकि 9 लोग जख्मी हैं.
Bihar News: शनिवार को पूर्णिया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों के मौत की जानकारी सामने आयी है. वहीं 9 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों की मौत हो गयी. गाड़ी बारात की थी और अररिया के जोकिहाट से सभी बाराती खगड़िया के मानसी जा रहे थे. पूर्णिया के मरंगा थाना अंतर्गत बायपास पर से हादसा हुआ है.
बताया जा रहा है कि मरंगा थाना के पास बायपास पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी. तेज रफ्तार से आ रही बारातियों से लदी एक गाड़ी ने उस ट्रक में टक्कर मार दी. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. जबकि अंदर बैठे 5 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 9 जख्मी हुए हैं. गाड़ी के अंदर कुल 14 लोग सवार थे.गाड़ी का नंबर BR 01PG5352 है. जबकि गाड़ी के शीशे पर असलम संग शाहिन के विवाह का स्टीकर लगा है.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. लोगों ने बताया कि गाड़ी के परखच्चे इस कदर उड़ गए थे कि कई शव अंदर ही फंसे रह गए. काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें बाहर निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




