बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने वाला किशनगंज से गिरफ्तार, BSF ने दो और तस्करों को उठाया

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Feb 2025 7:40 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के किशनगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक बांग्लादेशी नागरिक को पनाह देने वाला सत्तार को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के किशनगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने बुधवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में से एक बांग्लादेश के मो. मुसा है, जबकि दूसरा मंजर आलम है, जो मुसा का साला है और भारतीय नागरिक बताया जा रहा है. वहीं गुरुवार रात विदेशी नागरिक को पनाह देने वाला सत्तार को भी गिरफ्तार किया गया है.

बीएसएफ के जवानों ने किया बंगाल पुलिस के हवाले

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दो आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके अलावा, किशनगंज पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने के आरोपी सत्तार को गिरफ्तार किया है.

Also Read: शिवदीप लांडे की ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल, लिखा- ‘बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है’…

सैफुल इस्लाम को दी थी पनाह

सत्तार पर आरोप है कि उसने बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम को भारत में पनाह दी थी. पुलिस ने गत दो फरवरी को सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूछताछ के दौरान उसने अपने पनाहगार के रूप में सत्तार के नाम का खुलासा किया था. फिलहाल पुलिस आरोपी सत्तार से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह लगातार अपना बयान बदल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन