युवक ने मंदिर में प्राइवेट पार्ट काट कर शिव को किया अर्पित, हालत गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
युवक ने मंदिर में प्राइवेट पार्ट काट कर शिव को किया अर्पित, हालत गंभीर, रेफर

प्राइवेट पार्ट काटने के बाद युवक ने अपने गर्दन पर चलना चाहा धारदार हथियार,लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन, घायल अवस्था में युवक को कराया भर्ती

विज्ञापन

अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद को लेकर तनाव में आया युवक

घायल युवक का वाराणसी में चल रहा इलाज, ठीक होने में लग सकता है समय

सासाराम ग्रामीण.

करगहर थाना क्षेत्र के कुशडिहरा गांव में मंगलवार की शाम एक 25 वर्षीय युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर भगवान शिव को अर्पित कर दिया. गुप्तांग काटने के बाद युवक ने अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया. लेकिन, लोगों ने इसे पकड़ लिया. पीड़ित युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. इसका इलाज वाराणसी में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी विकास कुमार शादीशुदा युवक है. उसे अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हुए तनाव के बाद गांव के हीं एक शिव मंदिर में जाकर अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया. साथ ही उसे भगवान पर चढ़ाने की बात सामने आयी है. युवक ने उसी धारदार हथियार से अपना गार्दन भी काटना चाहा. तब तक लोगों ने उसे देख लिया और परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक युवक अपना प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट के मंदिर में चढ़ा चुका था. ट्रॉमा सेंटर में गंभीरता से उसकी इलाज की गयी. इसके बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. उसके प्राइवेट पार्ट तथा गर्दन में गहरे जख्म हुए हैं. चुकी इस घटना के बाद किसी प्रकार का कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं हुई है. लेकिन, युवक के इस अजीबो गरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है. दंपति के बीच हुए कुछ विवाद के बाद तनाव में आये पति ने जो हरकत की, उस से सभी लोग चौंक गये हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से काट कर हटा दिया है. इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं. बेहतर इलाज सेवा आने वाले दिनों में स्वस्थ हो जायेगा. लेकिन, युवक में नपुंसकता आ जायेगी. उन्होंने कहा कि युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी. फिलहाल इस अजीबोगरीब प्रकरण की इलाके में खूब चर्चा है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन