रोहतास की जीविका दीदियां अब करेंगी ऑनलाइन कारोबार, डिजिटल मार्केटिंग से डेयरी तक मिलेगा रोजगार का नया अवसर

Updated:
विज्ञापन
35,945 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 4.41 लाख से अधिक परिवारों की महिलाएं करेंगी ऑनलाइन कारोबार

रोहतास जिले की जीविका दीदियां अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपने उत्पादों को देशभर के बाजार तक पहुंचा सकेंगी. ग्रामीण विकास विभाग उन्हें डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन ब्रांडिंग का प्रशिक्षण देगा. साथ ही, सुधा विक्री केंद्र खोलने के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी मिलेगी.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले की जीविका दीदियां अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपने उत्पादों को देशभर के बाजार तक पहुंचा सकेंगी. ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन ब्रांडिंग का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर डेयरी गतिविधियों से भी जीविका दीदियों को जोड़ने की योजना बनाई गई है.

डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स का मिलेगा प्रशिक्षण

जीविका रोहतास कार्यालय के अनुसार जिले में 35,945 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिनसे 4.41 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं. समूहों के संचालन के लिए 1,752 ग्राम संगठन और 43 संकुल स्तरीय संघ कार्यरत हैं. इसके अलावा 42 जीविका दीदियां नर्सरी गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं.

ऑनलाइन ब्रांडिंग से बढ़ेगी महिलाओं की आय

ग्रामीण विकास विभाग की योजना के तहत जीविका दीदियों को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग, पैकेजिंग, उत्पाद गुणवत्ता, ग्राहक प्रबंधन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसका उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाकर महिलाओं की आय में वृद्धि करना है.

सुधा विक्री केंद्र खोलने का भी मिलेगा मौका

सात निश्चय योजना-3 के तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिले में सुधा विक्री केंद्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियां और योजना की प्रथम किस्त का लाभ प्राप्त कर चुकी महिलाएं 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

60 हजार रुपये की मिलेगी सहायता

अंतिम रूप से चयनित जीविका दीदी को सुधा विक्री केंद्र स्थापित करने के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. अधिकारियों का मानना है कि इससे महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन