पेपर लीक मामले पर सासाराम में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका PM का पुतला

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : जीटी रोड पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में वाम दलों ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की.

विज्ञापन

Sasaram Protest : पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पदमुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार को सासाराम में विरोध प्रदर्शन किया गया. जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन और शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : वीर भगत सिंह चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकला मार्च

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रोहतास जिला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने वीर भगत सिंह चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक प्रधानमंत्री का पुतला लेकर मार्च निकाला. इस दौरान कई कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए थे.

पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "पेपर लीक पर सरकार होश में आओ", "तानाशाही बंद करो" और "आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता करो" जैसे नारे लगाए.

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे वाम दल

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की.

वाम नेताओं ने संभाली प्रदर्शन की कमान

कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीआई (एम) के सत्तार अंसारी और सीपीआई के रूपेश श्रीवास्तव ने किया. नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आंदोलन जारी रहेगा.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में शंभुनाथ पांडेय, राज मंगल पांडेय, चंदेश्वर सिंह, छात्र नेता धनंजय शाह, रामलाल राम, रामजी चौहान, सुनील पांडेय, प्रेम शंकर दुबे, यामिन अहमद कबीरी, शफीक खां, कामरान खां, केके शर्मा, राम निवास सिंह, शिवमूरत राम और मुंशी चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन