दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, 12 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, 12 लोग गिरफ्तार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के संसारडिहरी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वह तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन

काराकाट

. थाना क्षेत्र के संसारडिहरी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वह तेजी से वायरल हो गया. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के शक्ति कुमार, कन्हैया पासवान, नीरज कुमार, भीखम पासवान, सुरेंद्र पासवान और चिंटू कुमार उर्फ शशि कुमार शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से अंकित कुमार, प्रेम शंकर पासवान, दाया शंकर पासवान, जय शंकर पासवान और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन