सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल

SASARAM NEWS.सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मां ताराचंडी धाम के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गयी, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मां ताराचंडी धाम के समीप हुई घटना

आभूषण से भरा मिला बैग, बनारस से खरीद कर लौट रहे थे मामा-भांजा

मृतक औरंगाबाद निवासी जितेंद्र कुमार , घायल झारखंड के गढ़वा का रहने वाला है

सासाराम ग्रामीण.

सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मां ताराचंडी धाम के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गयी, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायल किशोर झारखंड के गढ़वा निवासी लवकुश सोनी का पुत्र देव सोनी बताया जा रहा है. दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे. जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार स्वर्ण व्यवसायी थे. गुरुवार की सुबह वह अपने भांजे के साथ बाइक से बनारस खरीदारी करने गये थे. वहां से आभूषण खरीदकर दोनों औरंगाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान ताराचंडी धाम के समीप एक होटल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर सदर अस्पताल सासाराम ले आयी, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल देव सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया. दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है.घटनास्थल से एक आभूषण से भरा बैग भी मिला है, जिसे सुरक्षित रखा गया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. मामले की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन