यूजी सेमेस्टर-दो की परीक्षा 12 से, 19 से 23 मई तक होगा प्रैक्टिल

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :08 May 2026 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
यूजी सेमेस्टर-दो की परीक्षा 12 से, 19 से 23 मई तक होगा प्रैक्टिल

SASARAM NEWS.वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-दो (सीबीसीएस) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा सत्र 2025-29 के छात्रों के लिए आयोजित होगी. परीक्षा 12 मई से शुरू होकर 18 मई तक चलेगी.

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा, सभी कॉलेजों को 25 मई तक अंक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

सासाराम

ऑफिस.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-दो (सीबीसीएस) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा सत्र 2025-29 के छात्रों के लिए आयोजित होगी. परीक्षा 12 मई से शुरू होकर 18 मई तक चलेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं.जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मई को मेजर कोर्स (एमजेसी) की परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आर्ट्स के सोशल साइंस व ह्यूमैनिटीज विषयों के लिए और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक साइंस व कॉमर्स संकाय के लिए निर्धारित की गयी है. 13 मई को माइनर कोर्स (एमआइसी), 14 मई को मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी), 15 मई को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एइसी), 16 मई को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसइसी) और 18 मई को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) की परीक्षा होगी. 15, 16 और 18 मई को पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटरनल असेसमेंट व सीआइए की परीक्षा थ्योरी परीक्षा से पहले पूरी कर ली जायेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षा 19 से 23 मई तक संबंधित कॉलेजों में होगी. सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि प्रायोगिक व वाइवा के अंक पोर्टल पर अपलोड कर उसकी हार्ड कॉपी 25 मई तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराएं. साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षकों को 19 मई तक उपस्थिति पत्रक व रोल शीट भेजने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी किया गया है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन