ePaper

राष्ट्रीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ी चयनित

Updated at : 10 Jan 2026 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ी चयनित

दयपुर में 12 से 17 जनवरी तक आयोजित होगी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 बालक हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन

उदयपुर में 12 से 17 जनवरी 2026 तक खेलकूद का होगा आयोजन

सीमित संसाधनों में प्रतिभा निखार कर जिले का नाम रोशन करेंगे अभिमन्यु व धनु

बिहार टीम में चयन से रोहतास जिला हुआ गौरवान्वितफोटो-2-खिलाड़ी अभिमन्यु व धनु़ प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

राजस्थान के उदयपुर में 12 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 बालक हॉकी प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें सासाराम प्रखंड के उच्च विद्यालय, बेलाढ़ी के छात्र अभिमन्यु कुमार पंडित व धनु कुमार शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करेंगे. जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु कुमार पंडित ने पिता मनोज पंडित ने के निधन के बाद कई चुनौतियों का सामना किया. इसी दौरान न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम स्थित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास के क्रम में प्रशिक्षक मनीष सिन्हा की नजर उनकी प्रतिभा पर पड़ी. सीमित संसाधनों के बावजूद अभिमन्यु की खेल कौशल सीखने की ललक देखकर प्रशिक्षक ने न केवल उन्हें प्रोत्साहित किया, बल्कि खेल उपस्कर की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

कड़ी मेहनत से मिल रही सफलता

धनु कुमार पिता सिपाही प्रजापति (किसान) कृषि कार्य में पिता का सहयोग करने के बाद प्रतिदिन समय निकालकर नियमित अभ्यास करते रहे. न्यू स्टेडियम फजलगंज के हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति कुमारी, सोनू कुमार, शुभम कुमार, धीरज कुमार, अविनाश, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस, मनीष सहित अन्य जूनियर खिलाड़ियों के साथ कठिन परिश्रम कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. उक्त दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने वरीय खिलाड़ी सह हॉकी प्रशिक्षक एनआइएस पटियाला रोहित कुमार और खेल पदाधिकारी मनसौर मध्य प्रदेश राजू सिंह की सफलता से प्रेरित होकर दो वर्ष पूर्व हॉकी खेलना शुरू किया था.

चयन पर मिल रही बधाई

हर्ष व्यक्त करते हुए हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव सह प्रशिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ मनीष सिन्हा ने बताया कि हमारे खिलाड़ी हिमांशु और विकास ने इसी वर्ष अंडर-14 आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले और हॉकी प्रशिक्षण केंद्र का मान बढ़ाया है. अब अभिमन्यु और धनु की सफलता से जिले के हॉकी खिलाड़ियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है.इस उपलब्धि पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा विनय प्रताप सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के अध्यक्ष अमोद सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम सोनी, अमित कुमार (लेक्चरर डायट सासाराम), अरविंद सिंह, उमरेंद्र कुमार सुमन, धीरज कुमार, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, विद्यालय के प्राचार्य जवाहर प्रसाद, शिक्षिका उषा सिंह, राजकिशोर सिंह, संजय कुमार, नीरज कुमार सहित शशि मोहन सिंह, वरुण सिंह, शशि प्रताप, प्रभात, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन