रोहतास में श्रावणी मेले से पहले गुप्ता धाम में चला बुलडोजर: अतिक्रमण पर प्रशासन का प्रहार, सड़क चौड़ीकरण, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेले से पहले गुप्ता धाम में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

गुप्ता धाम में अतिक्रमण हटाते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रोहतास के गुप्ता धाम में सावन माह की तैयारियों को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है. विश्व प्रसिद्ध इस धाम में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

विज्ञापन

Sasaram Sawan Preparation : रोहतास के चेनारी स्थित विश्व प्रसिद्ध गुप्ता धाम में सावन माह के दौरान उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. रविवार को गुप्ता धाम परिसर और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाना और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं एंबुलेंस की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है. इसी के तहत गुप्ता धाम जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण भी तेजी से कराया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, सावन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं, जिससे संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती थी.

Sasaram News : सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर

मंदिर परिसर को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही अंदर और बाहर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. सफाई कर्मियों की टीम लगातार कचरा हटाने, झाड़ियों की सफाई और रास्तों को साफ-सुथरा रखने में जुटी हुई है.

Sawan Mahotsav : अवैध दुकानों पर कार्रवाई

प्रशासन ने मंदिर परिसर के आसपास अस्थायी रूप से लगी दुकानों को भी हटाना शुरू कर दिया है. दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों ने लिया जायजा

अभियान के दौरान चेनारी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड श्रम संसाधन पदाधिकारी कपिल देव, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती और वन विभाग के फॉरेस्टर अमित कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं, ताकि गुप्ता धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: रोहतास में आज अवर निरीक्षक परीक्षा, 25 केंद्रों पर 12,120 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा एंट्री


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन