रोहतास: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा अकबरपुर, जमात रजाये मुस्तफा के बैनर तले अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Updated:
विज्ञापन

रोहतास में जुलूस मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद | Prabhat Khabar Network

रोहतास के अकबरपुर में जमात रजाये मुस्तफा के बैनर तले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.

विज्ञापन

Rohtas News: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश (ईद-उल-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर रोहतास प्रखंड के अकबरपुर और कुशडिहरा में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमात रजाये मुस्तफा कमेटी, अकबरपुर के बैनर तले अहले सुबह निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. जुलूस के दौरान फिजा 'सरकार की आमद मरहबा-मरहबा' और नात-ए-पाक के नारों से घंटों गूंजती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाही मस्जिद से अकबरपुर चौरंगी तक घूमा जुलूस

जुलूस का नेतृत्व जमात रजाये मुस्तफा कमेटी के सदर असलम खान उर्फ छोटू खान, सचिव शाहिद अहमद, नायब सदर शमशेर खान तथा नायब सचिव नेहाल अहमद ने संयुक्त रूप से किया. जुलूस शाही मस्जिद से शुरू होकर अकबरपुर चौरंगी होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः मुख्य मार्ग से होकर शाही मस्जिद परिसर पहुंचा, जहां मुल्क में अमन, चैन और तरक्की की दुआओं के साथ इसका समापन हुआ. जुलूस में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में इस्लामी परचम थामे पूरी सादगी और अनुशासन के साथ शामिल हुए.

कुशडिहरा में मदरसा मुकीमिया से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

वहीं कुशडिहरा गांव में मोहम्मद असलम खान के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. यह जुलूस मदरसा मुकीमिया रेलवे लाइन से शुरू होकर बसकटिया होते हुए कुशडिहरा इमामबाड़ा पहुंचा. इमामबाड़े से लौटकर जुलूस का समापन पुनः मदरसा मुकीमिया पर किया गया.

जनप्रतिनिधियों और कमेटी सदस्यों की रही सक्रिय मौजूदगी

आयोजन को सफल बनाने में जमात रजाये मुस्तफा कमेटी के सदस्य वासिक हुसैन उर्फ राजू आर्ट, अयूब इदरीशी, इफ्तिखार अंसारी उर्फ लड्डू, खुर्शीद अंसारी, फहीम खान, मौलाना सुबहानी, मौलाना रुस्तम, हाफिज वाजिद अली के साथ-साथ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शकील खान, वार्ड पार्षद गुलाम सरवर अंसारी और वार्ड पार्षद अजमत अली खान उपस्थित रहे.

वहीं कुशडिहरा में सदर अरशद खान, वार्ड पार्षद आकिब खान, रिंकू खान, आलम अहमद, शाहिद खान, जलालुद्दीन खान, शमीम अंसारी, कल्लू खान, बाबू अंसारी, सोनू अंसारी, महफूज अंसारी एवं हिफाज़त करीम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read: रोहतास: शिवसागर में बारिश बनी किसानों के लिए आफत, बम्हौर-गिरधरिया में जलजमाव से 200 बीघा धान की फसल प्रभावित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन