तेज आंधी-बारिश से संझौली-राजपुर सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :04 May 2026 5:28 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.सोमवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे आयी तेज हवा के साथ भारी बारिश ने गांव से लेकर बाजार तक की सूरत बिगाड़ दी. तेज हवा की चपेट में आने से कई जगह छोटे-बड़े पेड़ और उनकी टहनियां टूट गयीं.
विज्ञापन
संझौली.
सोमवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे आयी तेज हवा के साथ भारी बारिश ने गांव से लेकर बाजार तक की सूरत बिगाड़ दी. तेज हवा की चपेट में आने से कई जगह छोटे-बड़े पेड़ और उनकी टहनियां टूट गयीं. अंचल क्षेत्र के चैता बहोरी गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास संझौली-राजपुर सड़क पर एक विशाल कदम का पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा. पैदल, दोपहिया और साइकिल सवार किसी तरह खेतों के रास्ते आते-जाते देखे गये, जबकि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को दूसरे रास्ते से अधिक दूरी तय कर आवागमन करना पड़ा. इधर, तेज हवा और भारी बारिश से प्याज की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गयी है. किसान राम नरेश सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, राम जग सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि वे लोग खेत में तैयार प्याज की फसल एक-दो दिन में निकालने वाले थे, लेकिन अचानक आई तेज हवा और बारिश के कारण फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गयी है. किसानों का कहना है कि तैयार प्याज की फसल बारिश और पानी के संपर्क में आते ही सड़ने लगती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










