स्थायी बस स्टैंड और सुविधाओं के अभाव में दिनारा में यातायात व्यवस्था चरमरायी

Updated:
विज्ञापन
स्थायी बस स्टैंड और सुविधाओं के अभाव में दिनारा में यातायात व्यवस्था चरमरायी

SASARAM NEWS.दिनारा में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है. ऐसे में नगर पंचायत स्थित दिनारा चौक पर ओवरब्रिज के नीचे हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

जाम की समस्या से जूझ रहे हैं शहरवासी, हर दिन घंटों जाम में फंस रहे लोग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान और बस स्टैंड की व्यवस्था की मांग की

दिनारा.

दिनारा में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है. ऐसे में नगर पंचायत स्थित दिनारा चौक पर ओवरब्रिज के नीचे हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं. कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है, तो कोई स्कूल और अस्पताल भी समय पर नहीं पहुंच पा रहा है. जिम्मेदार लोग भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. जाम की प्रमुख वजह सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और फुटपाथी दुकानदार हैं. ओवरब्रिज के नीचे पर्याप्त स्थान होने के बावजूद वाहन चालकों और दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आमजन का आवागमन बाधित हो जाता है. छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी कड़ी धूप में जाम की समस्या में फंस जाते हैं.

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी से लोगों में पनप रही नाराजगी

इन सभी समस्याओं पर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव के कारण हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ओवरब्रिज के नीचे बनी सर्विस सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. लोग वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं और दुकानदार भी सड़क पर दुकान लगा देते हैं.लोगों का कहना है कि यदि कोई जरूरी काम से निकलता है, तो उसे ओवरब्रिज के नीचे लगे जाम से पहले जूझना पड़ता है. वाहन चालकों द्वारा सड़क अवरुद्ध कर दिये जाने के बाद बचा रास्ता भी ठेले-खोमचों द्वारा घेर लिया जाता है.जिसके कारण भीषण जाम मेंलोग घंटों अपने वाहनों में फंसे रहते हैं. अव्यवस्थित ट्रैफिक और बढ़ते वाहन दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है.

उप मुख्य पार्षद ने सुनायी व्यथा

उप मुख्य पार्षद विवेकानंद पांडेय ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन अब तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है, जिसके कारण बार-बार जाम की समस्या बनी रहती है. प्रखंड मुख्यालय के पास पुराने पुलिया को तोड़कर नया पुलिया बनाया जा रहा है, जिससे उस मार्ग के वाहन भी ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजर रहे हैं, और इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन