काराकाट में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल प्रखंड के अधिकारी, जनप्रतिधि व स्कूल की छात्राएं

Sasaram News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काराकाट में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

Sasaram News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को काराकाट प्रखंड मुख्यालय परिसर से सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रखंड कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, काराकाट (गोड़ारी) की छात्राएं भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं. यात्रा का नेतृत्व बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने किया.

प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर गोड़ारी तक पहुंची यात्रा

तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बकस बाबा मंदिर, सीएससी होते हुए बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 से गुजरी. इसके बाद यात्रा नगर पंचायत के बस स्टैंड गोड़ारी पहुंची और रामरूप उच्च माध्यमिक विद्यालय होते हुए वापस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाये.

हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को किया जागरूक

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी.

छात्राओं ने लगाये देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति के नारे लगाये. छात्राओं ने ‘भारत की शान है तिरंगा, भारत की पहचान है तिरंगा’, ‘तीन रंग का प्यारा झंडा, हर घर में लहराये तिरंगा’ और ‘देशभक्ति की एक पुकार, तिरंगा लहराये बार-बार’ जैसे नारों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगायी.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे शामिल

तिरंगा यात्रा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामनारायण पासवान, बुढ़वल पंचायत मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, जयश्री पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, बाराडीह पंचायत मुखिया अफरोज आलम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे. बीडीसी विनोद पांडेय, जितेंद्र पाल, अशोक पांडेय, भाजपा नेता ललित मोहन सिंह, प्रखंड कर्मी धनंजय कुमार, निरंजन कुमार, राज कपूर आजाद, रूपेश कुमार, शिक्षक उपेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया.

छात्राओं ने बढ़ाया तिरंगा यात्रा का उत्साह

तिरंगा यात्रा में छात्राएं मुस्कान, प्रिया, छोटी, सुप्रिया, अंशु, अक्षरा और साक्षी समेत अन्य छात्राएं शामिल हुईं. छात्राओं की भागीदारी से यात्रा में उत्साह का माहौल रहा. लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Also Read : नवादा: ट्रक में कोयले के नीचे छिपाकर लायी जा रही 600 लीटर शराब बरामद, नालंदा के रहनेवाले ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार


विज्ञापन
Ashok Kr Singh

लेखक के बारे में

By Ashok Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन