जिले में आंधी-पानी ने मचायी तबाही, तीन लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 9:23 PM
रोहतास जिले में मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे तेज आंधी ने कुछ देर के लिए तबाही मचा दी. विभिन्न जगहों पर कहीं बिजली का तार टूट गया, तो कहीं छत का छज्जा गिर गया. इस आंधी में करगहर थाना क्षेत्र के निमडिहरा में दो लोगों की मौत हो गयी.
सासाराम ग्रामीण. रोहतास जिले में मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे तेज आंधी ने कुछ देर के लिए तबाही मचा दी. विभिन्न जगहों पर कहीं बिजली का तार टूट गया, तो कहीं छत का छज्जा गिर गया. इस आंधी में करगहर थाना क्षेत्र के निमडिहरा में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं सासराम शहर के फजलगंज में आंधी में छत का छज्जा गिरने से एक वृद्ध की जान चल गयी. उधर, विभिन्न जगहों पर कहीं पानी का टंकी स्ट्रक्चर से गिर गयी, तो कहीं-कहीं पेड़ उखड़ गये. इससे काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की अहले सुबह जिले में तेज आंधी-पानी का प्रभाव शुरू हुआ, तो लोग अपनी जान बचाते हुए घरों में जा दुबक गये. कई झोंपड़ीनुमा मकानों को भारी क्षति हुई. शहर के फजलगंज में मंगलवार की सुबह आयी तेज आंधी के दौरान दूध के इंतजार में बैठे वृद्ध की छत का छज्जा गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक उक्त मुहल्ला निवासी स्व. बिहारी लाल श्रीवास्तव का बेटा राजकुमार लाल श्रीवास्तव बताया जा रहा है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राज कुमार प्रत्येक दिन पड़ोस के ही एक पहलवान पंडित के घर दूध लाने के लिए जाया करते थे. मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे दूध लाने के लिए निकले. जैसे ही दूध वाले पंडित जी के घर पहुंचे, तो तेज आंधी चली. उसी दौरान पंडित जी के घर का छज्जा टूट कर गिर गया. छज्जा की एक ईंट राजकुमार लाल के सिर पर गिर गयी. इससे वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने हो-हल्ला किया, तो उनका परिवार दौड़ पड़ा. उसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने इस घटना की सूचना नगर थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










