सासाराम में टेंपो से 45.5 किलो गांजा बरामद, दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पाली पुल के पास एक टेंपो से 45.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. इस मामले में दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टेंपो से 45.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल और 6,800 रुपये नकद भी बरामद किये हैं.

विज्ञापन

उड़ीसा से गांजा लाने की मिली थी सूचना

एसडीपीओ वन ने शुक्रवार को नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर आ रहे हैं और टेंपो से पाली रोड की ओर जाने वाले मोड़ के पास से गुजरने वाले हैं.

सूचना के आधार पर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने पाली पुल के पास वाहन जांच शुरू की.

Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था गांजा

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेंपो को रोका. तलाशी लेने पर टेंपो में रखे ट्रॉली बैग से 45.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने टेंपो में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार और उड़ीसा के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कामेश्वर राम की 36 वर्षीय पत्नी रीना देवी, उड़ीसा राज्य के संबलपुर जिला अंतर्गत बुरला थाना क्षेत्र के अंधारीपतरा निवासी कुंज बिहारी की पत्नी 36 वर्षीय पिंकी भुये और रामपुरा जिला के सोआर मिरापुर निवासी मतलब साव के 28 वर्षीय पुत्र अनश साव के रूप में हुई है.

पुलिस ने बरामद गांजा, मोबाइल और नकदी को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : कैमूर में जवान शत्रुघ्न यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बिलख पड़े परिजन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन