रोहतास : विश्वकर्मा पूजा जुलूस में डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त डंपर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : विश्वकर्मा पूजा के जुलूस के दौरान रामडीहरा स्टेशन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार डंपर ने प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

विज्ञापन

Sasaram News : अमझौर थाना क्षेत्र के रामडीहरा स्टेशन के समीप विश्वकर्मा पूजा के जुलूस के दौरान शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब रामडीहरा गांव से विश्वकर्मा प्रतिमा लेकर निकला जुलूस सड़क पर पहुंचा ही था. इसी दौरान स्टेशन के समीप तेज रफ्तार डंपर ने प्रतिमा रखे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

टक्कर के बाद जुलूस में मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जुलूस में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी.

Also Read : पुलिस बल के ठहराव से कैमूर के इंटर कॉलेज में पढ़ाई प्रभावित, परीक्षा के लिए थाना पहुंचे 200 से अधिक छात्र

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया

सूचना मिलते ही अमझौर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी.

Also Read : कैमूर के बौराई गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला अचेत, सदर अस्पताल में इलाज जारी

आक्रोशित लोगों ने डेहरी-रोहतास पथ किया जाम

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डेहरी-रोहतास पथ को तिलौथू में जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित हुआ. पुलिस लोगों को समझाने और सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही थी.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और डंपर चालक के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी.

Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन