बस से खिचकर मां-बेटे से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बस से खिचकर मां-बेटे से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

राजपुर पथ पर नावाडीह के समीप हुई घटना

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला.

राजपुर पथ पर नावाडीह के समीप जवाहर नवोदय विद्यालय के पास यात्री बस रुकवाकर मां-बेटे के साथ युवकों ने मारपीट की. इस मामले में मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन के अनुसार, चंदा बिगहा दो निवासी रूबी देवी बेटे भीम कुमार के साथ बस से गोड़ारी काराकाट रिस्तेदार के यहा जा रही थी. उसी दौरान बंसतपुर निवासी तेज प्रताप, प्रिंस कुमार, चिरईयाडीह निवासी बिकास कुमार व गम्हरिया निवासी सौरभ कुमार अन्य चार साथी के साथ नवाडीह नवोदय विघालय के पास शक्ति यात्री बस को रुकवा कर मां-बेटे को पिस्टल के बल पर नीचे उतार दिया और दोनों को पीटना शुरू कर दिया. और मां के गले से सोने का जीयुतिया व लॉकेट नोच लिये. उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कहने लगे की तुम्हारा इतना हिम्मत हो गया है कि हमलोग कि बालू लदे ट्रैक्टर को अपने गांव में रोकते हो. अगर तुम दुबारा ऐसी हरकत करते हुए गाड़ी रोकने कि कोशिश की, तो अब तुम्हे जान से मार देंगे. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन