ePaper

सासाराम रेलवे रैंक प्वाइंट से ट्रक चोरी कर भाग रहा चोर गिरफ्तार, वाहन भी बरामद

Updated at : 02 Feb 2026 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
सासाराम रेलवे रैंक प्वाइंट से ट्रक चोरी कर भाग रहा चोर गिरफ्तार, वाहन भी बरामद

SASARAM NEWS.सासाराम रेलवे रैक प्वाइंट से रविवार की देर रात ट्रक चोरी कर भाग रहे एक चोर को करवंदिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने चोरी गये ट्रक को भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी सुभाष महतो के करीब 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

फोटो-5- पुलिस की गिरफ्त में ट्रक के साथ चोर

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

सासाराम रेलवे रैक प्वाइंट से रविवार की देर रात ट्रक चोरी कर भाग रहे एक चोर को करवंदिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने चोरी गये ट्रक को भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी सुभाष महतो के करीब 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. इसकी जानकारी करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे रैक प्वाइंट पर ट्रक खड़ा कर चालक कुछ दूरी पर सो रहा था. देर रात जब चालक जागकर ट्रक देखने गया, तो ट्रक गायब था. इसके बाद ट्रक चालक ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. नगर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी जिले के अन्य थानों को दी. इसी दौरान करवंदिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि सासाराम रेलवे रैक प्वाइंट से चोरी किया गया ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 12बी 0631 है, चोरों द्वारा डिहरी की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद जीटी रोड पर नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया गया. नाकाबंदी के दौरान सासाराम की ओर से डिहरी की तरफ जा रहे ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया. चालक से पूछताछ में ट्रक चोरी का प्रतीत हुआ. इसके बाद ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जिले में सक्रिय है वाहन चोर गिरोह

क्राइम फाइल के अनुसार शहर सहित जिलेभर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. गिरोह के सदस्य यहां से वाहन चोरी कर विभिन्न राज्यों में तस्करी कर रहे हैं. गत 20 दिसंबर की देर रात दरीगांव बाजार से चोरों ने 140 बोरा धान लदा एक महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी कर लिया था. दरीगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मुर्ही सराय टोल से ट्रैक्टर बरामद किया था. इस मामले में मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार, धर्मेंद्र कुमार के पुत्र गौतम कुमार और खैरी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया था. इसी तरह 13 जनवरी को बिक्रमगंज से चोरी किया गया एक महिंद्रा ट्रैक्टर राजस्थान पहुंचा दिया गया था. चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी 23 जनवरी को की गयी थी. इस मामले में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर निवासी एक चोर को बिक्रमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन