तीन राज्यों में जीत पर गदगद हुए भाजपाई, मिठाई और झालमुरी बांटकर जाहिर की खुशी

Updated:
विज्ञापन
तीन राज्यों में जीत पर गदगद हुए भाजपाई, मिठाई और झालमुरी बांटकर जाहिर की खुशी

चेनारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन

चेनारी.

पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता पर नगर पंचायत चेनारी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष रूप से बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा गया. मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित इंदिरा चौक पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और समर्थक एकत्रित हुए.

आतिशबाजी और नारों से गूंजा इंदिरा चौक

जीत की खुशी में पार्टी के महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी भी बांटी. पूरे बाजार क्षेत्र में ”भारत माता की जय” और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की गयी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण हो गया. कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री की नीतियों की सफलता बताया.

सुशासन और विकास की हुई जीत

मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष भागवत जायसवाल ने कहा कि यह जीत ”सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र का परिणाम है. केंद्र सरकार के कार्यों के चलते ही आज तीन राज्यों में कमल खिला है. जनता ने पार्टी पर विश्वास जताकर मतदान किया है, अब इन राज्यों में भी लोग अमन-चैन के साथ विकास के नये युग को देखेंगे. भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में जनसेवा के संकल्प को दोहराया. इस विजय उत्सव में राहुल गुप्ता, मदन मोहन, अनुज श्रीवास्तव, सतीश दुबे, मनोज जायसवाल, धर्मात्मा प्रसाद, संजय गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन