ePaper

विशेष शिविर लगा जिलेभर में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू

Updated at : 26 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष शिविर लगा जिलेभर में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू

Sasaram news. जिले में सोमवार से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कर दिया गया. पहले दिन प्रखंड स्तर के सरकारी अस्पतालों के अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया.

विज्ञापन

जिले में तीन दिनों में 70 वर्ष के ऊपर के 1.35 लाख लोगों का बनाना है आयुष्मान कार्ड फोटो-20- शिवसागर के पताढ़ी सीएससी पर आयुष्मान कार्ड बनाते कर्मी. प्रतिनिधि, सासाराम सदर जिला में सोमवार से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कर दिया गया. पहले दिन प्रखंड स्तर के सरकारी अस्पतालों के अलावा कमन सर्विस सेंटर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया. जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी योग्य लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. वही 70 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ लोग चाहे उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति कैसा भी हो उसको आयुष्मान वंदन कार्ड से आच्छादित करना है. इसके लिए तीन दिनों का विशेष शिविर आयोजित किया गया है. जिसमें रोहतास जिला में तीनों दिनों के अंदर 1.35 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए दो दिन पूर्व ही सिविल सर्जन मणिराज रंजन द्वारा सदर अस्पताल से प्रखंड व पंचायत स्तर पर लोगों की जानकारी के लिए हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को रवाना किया था. दो दिनों तक जिला भर में जागरूकता रथ भ्रमण के बाद 26 मई से आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बिके पुष्कर ने बताया कि जिला में निर्धारित 2215431 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके अनुरूप 1133330 लोगों का पूर्व में ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. जबकि 1082101 लोगों का पूर्व में ही कार्ड बनाया जा चुका है. यह तीन दिनों का विशेष शिविर 70 व उससे अधिक उम्र के लोगों का कार्ड बनाने के लिए लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन