नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रा को मेडल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 14 May 2026 4:00 PM
विज्ञापन
SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अल्पाइन इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय नामांकन प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल छात्रा को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
नोखा.
थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अल्पाइन इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय नामांकन प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल छात्रा को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजय कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्राचार्य ओम शंकर पांडेय ने किया. सम्मान समारोह में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्रा साक्षी कुमारी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि छात्रों की लगातार सफलता शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत को दर्शाती है.वहीं खरवत गांव निवासी रंजन कुमारी व शंभु कुमार सिंह की पुत्री साक्षी ने अपनी सफलता पर खुशी जतायी. उसने इसके लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को श्रेय दिया. नवोदय विद्यालय नामांकन प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर साक्षी काफी उत्साहित दिखी. मौके पर दीपक कुमार, अभय कुमार, नंदकिशोर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे .प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










