गरीब किसानों के हितों की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे संत सिंह : विधायक

Updated:
विज्ञापन
गरीब किसानों के हितों की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे संत सिंह : विधायक

संत सिंह के पूर्वजों ने जमीन दान कर बेनी सिंह महाविद्यालय का कराया था निर्माण

विज्ञापन

चेनारी. शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती. संत सिंह किसान, गरीब व मजदूरों के हितों की रक्षा करते हुए हंसते-हंसते शहीद हो गये थे. वे सदैव गरीबों और शोषितों के हक के लिए लड़ते रहे. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने सोमवार को डाक बंगला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि आज सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विद्यालय व महाविद्यालय खोल रही है, जबकि संत सिंह के पूर्वजों ने कई दशक पहले अपनी महंगी जमीन दान कर बेनी सिंह महाविद्यालय का निर्माण कराया था, जिससे आज लाखों लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीजेपी बिहार के महामंत्री व सासाराम संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम ने कहा कि संत सिंह सभी वर्गों के लिए संघर्ष करते थे और अपना बहुमूल्य समय समाज को देते थे. उन्होंने कहा कि 1995 से उनके पूज्य पिता स्व मुनी लाल जी से उनका जुड़ाव रहा है. संत सिंह का सपना था कि सभी लोगों का विकास हो, जो आज पूरा हो रहा है. उनका संघर्ष किसानों व मजदूरों की खुशहाली के लिए था. आज दुर्गावती डैम का पानी मिलने लगा है, नाली-गली व बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है. 1990 के दशक में चेनारी सड़क, बिजली व पानी की कमी से जूझ रहा था और नक्सलवाद का भी प्रभाव था, लेकिन वर्तमान सरकार में विकास की गंगा बह रही है. दोनों अतिथियों ने संत सिंह के परिजनों को फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. थाना चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष भागवत जायसवाल ने की, जबकि संचालन संजय गुप्ता ने किया. मौके पर उमेश तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, विनोद गौतम, कन्हैया शर्मा, गुड्डू शर्मा, संजय सिंह, अंकुर सिंह, लोजपा नगर अध्यक्ष उज्जवल सिंह, पंकज तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन