रोझई में निकली मां काली की डोली यात्रा, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :09 May 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
रोझई में निकली मां काली की डोली यात्रा, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

SASARAM NEWS.जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत रोझई गांव में आयोजित छह दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ और सत चंडी पाठ के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. कार्यक्रम के तहत मां काली और सती जवाहरी मां की हल्दी रस्म संपन्न होने के बाद श्रद्धापूर्वक विदाई दी गयी.

विज्ञापन

सासाराम सदर.

जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत रोझई गांव में आयोजित छह दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ और सत चंडी पाठ के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. कार्यक्रम के तहत मां काली और सती जवाहरी मां की हल्दी रस्म संपन्न होने के बाद श्रद्धापूर्वक विदाई दी गयी. इस अवसर पर मां काली और सती जवाहरी मां की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजी डोली में विराजमान किया गया. इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. डोली यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती रही, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर माता का स्वागत किया.यात्रा के दौरान महिलाओं, पुरुषों व बच्चों में भारी उत्साह देखा गया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. शोभायात्रा के समापन पर ग्रामीणों ने नम आंखों से मां काली और सती जवाहरी मां को विदाई दी. श्रद्धालुओं ने गांव व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.आयोजन समिति के सदस्य दीपक तिवारी, चंदन भारती, कृष्णा साह, प्रदीप तांती, राजेश पासवान, राहुल पासवान, भृगुन यादव, राममूरत सिंह, छोटन चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, महेश साह, अनिल तिवारी, मुरारी पासवान, आदित्य प्रकाश व चंदेश्वर भारती ने बताया कि यज्ञ और सत चंडी पाठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.उन्होंने बताया कि रविवार को जीयर स्वामी जी महाराज की उपस्थिति व प्रवचन के साथ मां काली और जवाहरी मां की प्रतिमा स्थापित की जायेगी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन