ट्रक के नीचे छिपे मजदूरों पर गिरा ठनका, एक की मौत, पांच झुलसे
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र की दहाउर पंचायत के चकिया बगीचे के समीप सोमवार दोपहर मौसम के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे बारिश से बचने छिपे छह मजदूरों पर ठनका कहर बनकर गिर पड़ा. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
डेहरी नगर.
प्रखंड क्षेत्र की दहाउर पंचायत के चकिया बगीचे के समीप सोमवार दोपहर मौसम के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे बारिश से बचने छिपे छह मजदूरों पर ठनका कहर बनकर गिर पड़ा. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि चकिया गांव स्थित काली मंदिर के पास एक ट्रक पर कोयला लदा था. कोयला अनलोड करने के लिए छह मजदूर ट्रक के पास मौजूद थे. इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर ट्रक के नीचे छिप गये, तभी ट्रक पर ठनका गिर गया.इस घटना में पहलेजा पंचायत के परमेश्वर बिगहा गांव निवासी स्व. कन्हैया राम के लगभग 30 वर्षीय पुत्र बलवंत राम की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं परमेश्वर बिगहा के ही मुकेश राम, भुवर राम और श्रीभगवान राम और पहलेजा गांव के गोरख चौरसिया व कामता चौरसिया सहित कुल पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद परमेश्वर बिगहा और पहलेजा गांव में कोहराम मच गया. शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरो तौकीर अहमद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










