62818 मतदाता करेंगे चेनारी के उन्नीस प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Updated:
विज्ञापन
62818 मतदाता करेंगे चेनारी के उन्नीस प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

युवाओं व महिलाओं में देखी जा रही उत्सुकता

विज्ञापन

अकबरपुर. चेनारी विधानसभा में कुल 83 बूथों पर 62818 मतदाता मंगलवार को 19 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे. इसमें पुरुष 33199, तो 29619 महिला मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग करेंगे. वहीं, प्रखंड में करीब सैकड़ों ऐसे नये मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. युवा इवीएम मशीन को पहली बार देखने और अपने मतों का प्रयोग करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. पटखौलिया निवासी आलोक पांडेय, कुशडिहरा निवासी फरिहा खान, मनोज कुमार, अभय कुमार आदि लोगों ने बताया कि पहली बार मत का प्रयोग करना है, हम सभी अपने अपने बूथों पर सुबह कतार में लग जायेंगे और अपने मतों का प्रयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन