Sasaram News : महदेवां सोन नदी घाट से लापता व्यक्ति का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : महदेवां सोन नदी घाट से लापता व्यक्ति का शव बरामद

थाना क्षेत्र के महदेवां सोन नदी घाट से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया हैं.

विज्ञापन

नासरीगंज. थाना क्षेत्र के महदेवां सोन नदी घाट से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्षत-विक्षत स्थिति में कब्जे में लिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर उक्त गांव के सोन नदी तट से शव बरामद किया गया है. मृतक काराकाट थाना क्षेत्र के गडूरा गांव निवासी सुल्तान अंसारी का पुत्र महफूज आलम है. मृतक के परिजनों को सूचित किया गया . सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कल से वह घर से लापता था. उसे परिजन खोजबीन कर रहे थे. घटना का कारण नासरीगंज दाऊदनगर सोन पुल पर टहलने जाने के क्रम में पैर फिसलने से सोन नदी में डूबने के कारण मौत होने की आशंका परिजनों द्वारा जतायी जा रही है. 24 घंटे से अधिक होने के कारण शव पूरी तरह क्षत-विक्षत बरामद किया गया है. शव को कब्जे में ���ेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर, मृतक की सोन नदी में डूबने से मौत होने को ले दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी, एक बच्चे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. परिजनों का उक्त घटना को ले रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन