समाजसेवी सुदर्शन पाल की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :06 May 2026 4:40 PM (IST)
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप समाजसेवी स्वर्गीय सुदर्शन पाल की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी.
विज्ञापन
चेनारी.
नगर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप समाजसेवी स्वर्गीय सुदर्शन पाल की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जगपाल ने की, जबकि संचालन संतोष शर्मा व स्वागत राज किशोर पाल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्यपाल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मोहन पाल, पूर्व प्रत्याशी मंगल राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष व उप प्रमुख विकास यादव उपस्थित रहे. मौके पर मंगल राम ने कहा कि हमें स्व. सुदर्शन पाल के बताये रास्तों पर चलकर समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए. उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को सदैव याद रखा जायेगा. श्रद्धांजलि देने वालों में वीडियो यादव, धनंजय मिश्रा, द्वारकाधीश दुबे, रामनाथ राम, नसीम अहमद, टेंगर पाल, विजय पाल, संजय पाल, रामलाल पाल, उमाशंकर पाल, नंदे ठाकुर, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, हरिद्वार शर्मा, हीरा शर्मा, बिहारी सिंह यादव, संजय यादव, श्रीराम यादव, सूर्यदेव पाल और सरवर खान सहित कई अन्य लोग शामिल थे. सभी ने उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










