रोहतास में छात्र आंदोलन को लोक संघर्ष मोर्चा का समर्थन, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
छात्र आंदोलन को लोक संघर्ष मोर्चा का समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

रोहतास के सासाराम में लोक संघर्ष मोर्चा ने छात्र आंदोलन के समर्थन में आपात बैठक आयोजित की. बैठक में उच्च शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास के सासाराम में लोक संघर्ष मोर्चा ने छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को हसन खां सूरी मकबरा परिसर में आपात बैठक आयोजित की. बैठक में उच्च शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई.

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बैठक में मोर्चा के संस्थापक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में कथित अव्यवस्था, केंद्रीकरण, निजीकरण और व्यवसायीकरण के कारण छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ा है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई.

लोकतांत्रिक आंदोलन के समर्थन की अपील

मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी ने कहा कि विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने प्रस्तावित संसद मार्च के समर्थन की बात कहते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है.

संवाद और संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

मोर्चा के महासचिव संजय वैश्य समाजवादी ने कहा कि देशभर के छात्र, शोधार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनों पर बल प्रयोग करने के बजाय सरकार को संवाद और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप समाधान तलाशना चाहिए.

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

बैठक में नरेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, शाहरुख खान, रोबिन केशरी, राजेश कुशवाहा, आनंद जायसवाल, धर्मवीर गुप्ता, दीपू कुशवाहा, हसन निजामी, दिनेश चौधरी, विजय साहू, मनीष साहू, उमाशंकर गुप्ता, अशफाक निजामी, शंकर सोनी, मोनू गुप्ता, अमर कुशवाहा, शहाबुद्दीन राइन, रास बिहारी सिंह, मनोज सिंह, विजय महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन