राजपुर सीएचसी का राज्यस्तरीय टीम ने किया भौतिक अंकेक्षण

Updated:
विज्ञापन
राजपुर सीएचसी का राज्यस्तरीय टीम ने किया भौतिक अंकेक्षण

SASARAM NEWS.कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का स्टेट हेल्थ सोसाइटी, पटना से पहुंची टीम ने भौतिक अंकेक्षण किया.

विज्ञापन

राजपुर.

कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का स्टेट हेल्थ सोसाइटी, पटना से पहुंची टीम ने भौतिक अंकेक्षण किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार ने बताया कि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल को अपग्रेड करने के उद्देश्य से कायाकल्प कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष उपलब्ध सुविधाओं, कार्य व्यवहार और प्रदत्त सेवाओं का राज्यस्तरीय टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाता है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से प्रतिनियुक्त आशा प्रोग्राम मैनेजर अंजूलता, मुकेश कुमार सिंह और डीपीसी डॉ संजीव मधुकर की टीम ने अस्पताल के कार्यों व सुविधाओं की विधिवत जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत पीयर एसेसमेंट में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों का एक्सटर्नल एसेसमेंट किया जायेगा. इसके लिए स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने राज्यस्तरीय टीम का गठन किया है. मौके पर मैनेजर संदीप कुमार, आशा प्रबंधक विकास कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, एकाउंटेंट बिनोद द्विवेदी, कर्मी नवीन कुमार, बड़ा बाबू मनोज कुमार सहित सभी अस्पताल कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन