थाना से 200 मीटर दूर खड़ी स्कोर्पियो चोरी

Updated:
विज्ञापन
थाना से 200 मीटर दूर खड़ी स्कोर्पियो चोरी

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-17 पर सासाराम रोड स्थित वैष्णो लॉज के समीप से सोमवार की अहले सुबह कार सवार चोरों ने एक स्कोर्पियो गाड़ी चोरी कर ली.

विज्ञापन

कोचस.

थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-17 पर सासाराम रोड स्थित वैष्णो लॉज के समीप से सोमवार की अहले सुबह कार सवार चोरों ने एक स्कोर्पियो गाड़ी चोरी कर ली. इसे लेकर फुल्ली गांव निवासी विवेक कुमार पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.पीड़ित ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार की देर रात भी कोचस थाना से महज 200 मीटर दूर वैष्णो लॉज के पीछे अपने दरवाजे पर स्कोर्पियो गाड़ी बीआर 24 एजी 9193 खड़ी कर सोने चले गये थे. सोमवार की अहले सुबह करीब 02:45 बजे कार सवार चोरों ने स्कोर्पियो चोरी कर ली. हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.थाना के समीप से वाहन चोरी होने की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है, जबकि पुलिस क्षेत्र में 24 घंटे गश्त करने का दावा करती है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है. पुलिस घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन